Top News

हाथरस- क्षेत्र के मौहल्ला किला गेट सीयल खेड़ा पर अंगीठी जलाते में जली युवती, गम्भीर हालात में अलीगढ़ रैफर

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किला गेट सीयल खेड़ा पर आज एक युवती आग से जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अलीगढ़ रैफर किया गया है।
करीब 19 वर्षीय चंचल पुत्री मनोज आज सुबह अपने घर पर अंगीठी जला रही थी और उसने अंगीठी में जैसे ही मिट्टी का तेल छिड़का वैसे ही एकदम आग के उठे गुबारे ने उसके कपड़ों में आग पकड़ ली जिससे वह जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रैफर कर दिया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने