हाथरस/सादाबाद। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव बेदई मोड़ पर बीती रात्रि को दो ट्रकों में आमने-सामने से हुई भिडन्त में एक ट्रक के चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के आगरा रोड स्थित बेदई मोड़ के पास हुये ट्रकों की भिडन्त में एक ट्रक के चालक 25 वर्षीय मनोज पुत्र जयसिंह निवासी गांव कोकना कलां थाना सहपऊ की मौत हो गई जबकि इसके साथी परिचालक सत्यवीर निवासी जलेसर की हालत गंभीर होने पर उसे बागला अस्पताल से रैफर कर दिया गया। मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
हाथरस/सादाबाद- क्षेत्र के आगरा रोड स्थित बेदई मोड़ पर दो ट्रकों की आमने-सामने से हुई टक्कर. एक ट्रक के चालक की दर्दनाक मौत, परिचालक गंभीर रूप से घायल, रैफर
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।