हाथरस- धूमधाम से मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस, जिले भर में योग शिविरों की रही धूम, करो योग-रहो निरोग के लिये बागला कालेज के मैदान पर उमड़ी हजारों की भीड़, पुलिस लाइन, बागला सिविल संयुक्त जिला अस्पताल, श्रीकृष्ण गौशाला, दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रेम रघु हाॅस्पीटल, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय में योग शिविर आयोजित

हाथरस। पूरे देश व विश्व के साथ स्वस्थ भारत निर्माण के लिये अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज जिले भर में योग दिवस भारी धूमधाम से मनाया गया और तमाम स्थानों पर योग शिविर आयोजित किये गये जिनमें क्या खास और क्या आम सभी ने पूरे मनोयोग से भाग लिया। मुख्य योग शिविर बागला कालेज के मैदान पर आयोजित हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में साधक-साधिकाओं ने भाग लिया।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज बागला डिग्री कालेज के मैदान पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आयोजित विशाल योग शिविर में हजारों की संख्या के साथ धूमधाम से बच्चे, बुजुर्गों, मातृ शक्ति एवं सर्वधर्म के योग साधक व साधिकाओं के साथ सम्पन्न हुआ।
योग शिविर का शुभारम्भ मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्जवलन सांसद राजेश दिवाकर, पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि बासुदेव माहौर, प्रीती चैधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचन्द्र आर्य, मेजर राजकमल दीक्षित द्वारा किया गया। मंच से योगाचार्य राजकुमार गुप्ता, प्रीती, दीप शिखा, पूर्णिमा योग साधकों को दिशा निर्देश दे रहे थे।
अतिथियों द्वारा योग के लाभों को बताया कि योग से समस्त शरीर से रोग समाप्त हो जाते हैं। दीर्घायु व मन, चित्त शांत रहकर  सम्पूर्ण जीवन निरोग रहता है। योग से ही ईश्वर का साक्षात्कार होता है। अतिथियों का स्वागत भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी ऋषि कुमार नौहवार, युवा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी विक्रम सिंह, पतंजलि प्रभारी पूनम शर्मा, अनिल कूलवाल, योगाचार्य व जिला प्रवक्ता राजेश वाष्र्णेय, डौली शर्मा, कैलाश कूलवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कूलवाल, राजकुमार गुप्ता, संदीप आर्य, विपिन कुमार, रिंकू, सुनील कुमार, नरेन्द्र बंसल, डा. श्याम वर्मा, पूनम शर्मा, ललिता, डौली शर्मा, महेश, ऋषि कुमार शर्मा, राजीव कुमार आर्य, विक्रम सिंह, गिर्राजकिशोर, प्रमोद कुमार, बालगोविन्द अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, अवध बिहारी अग्रवाल, गौरव अग्रवाल (बौबी अग्रवाल), अनिल वाष्र्णेय तेल वाले, पुनीत पोद्दार आदि का सहयोग रहा।
इस मौके पर राहुल शर्मा, मुवीन खान, निखिल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मोरमुकुट गुप्ता, योगेश शर्मा, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, अशोक कुमार, कबाड़ी बाबा, नन्दनी देवी, देवेन्द्र कुमार, मदन माहेश्वरी, संजीव वाष्र्णेय आदि तमाम लोग मौजूद थे।
अंत में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी ऋषि कुमार नौहवार ने सभी का आभार प्रकट किया। योगाचार्य राजेश वाष्र्णेय एवं कैलाश कूलवाल ने योग का सफल संचालन किया और योग की समाप्ति पर सभी को प्रसाद में दही छाछ का वितरण किया गया।
लेवर कालौनी स्थित पार्क पर योग शिविर धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा, पूर्व बृज क्षेत्र अध्यक्ष पुरूषोत्तम खंडेलवाल, रामवीर सिंह दादू, सुभाष सेंगर, नारायनलाल, श्रीमती ऊषा देवी, बंशी पंडित, डा. राजीव सेंगर, अशोक कुमार, नन्दनी देवी, मनोज आर्य, मनोज अग्रवाल राया वाले, सभासद मनोज अग्निहोत्री, शहराध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सुनीत आर्य आदि तमाम लोग मौजूद थे।
योग दिवस पर नई पुलिस लाइन में भी योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस कप्तान डा. अजय पाल शर्मा, एएसपी राममूरत यादव, सीओ सिटी प्रीति सिंह ने भाग लिया और योग किया। पुलिस लाइन में उक्त अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व थाना प्रभारी व महिला पुलिस की सिपाही भी शामिल थीं।
बागला सिविल संयुक्त जिला अस्पताल में भी योग दिवस पर योग शिविर आयोजित हुआ। जिसमें आयुष बिंग के डा. विकास चैहान ने सभी को योग कराया। योग शिविर का उद्घाटन सीएमओ डा. रामवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। शिविर में सीएमएस डा. आर. पी. सिंह, टी.वी. अस्पताल अधीक्षक डा. एस. के. दीक्षित, चीफ फार्मासिस्ट राकेश सेंगर, डा. सैनी, डा. सतीश, डा. कुनाल वाष्र्णेय, डा. प्रशान्त वशिष्ठ, अरविन्द चैहान व अरविन्द ओझा आदि के अलावा समस्त स्टाफ शामिल रहा।
     सेवा भारती के तत्वावधान में श्रीकृष्ण गौशाला में योग शिविर आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर व उनके प्रतिनिधि बासुदेव माहौर एड. द्वारा किया गया। योग शिविर में आचार्य बल्लभजी महाराज, पं. रामजीलाल शर्मा आदि के अलावा बड़ी संख्या में पुरूष, बच्चे व महिलायें शामिल थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1