Top News

हाथरस/सिकंदराराऊ- हसायन के गडौला रोड स्थित बनखण्डी में विधायक रामवीर उपाध्याय ने दस दिवसीय क्रिकेट टूनामेंट का किया शुभारम्भ

हाथरस/सिकंदराराऊ। युवाओं को खेलस्पद्र्धाओं में बढचढ कर भागीदारी करनी चाहिए। इससे प्रतिभाओं में निखार आता है। वर्तमान में क्रिकेट का के्रज बहुत बढा है। ग्रामीण अंचल इससे अछूता नहीं है। गांवों से भी अनेक प्रतिभाऐं उभर कर आ रही हैं। छोटे शहरों एवं गांवों में खेल आयोजन अधिक से अधिक संख्या में कराए जायें।
  उक्त बातें पूर्वमंत्री एवं विधायक रामवीर उपाध्याय ने हसायन के गडौला रोड स्थित बनखण्डी में आयोजित दस दिवसीय विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काट कर एवं पहली बाॅल खेल कर शुभारम्भ करते हुए कहीं। श्री उपाध्याय ने क्रिकेट खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों में भाग लेने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों से वर्तमान में कई प्रतिभाऐं सामने आई हैं। यदि सही प्रोत्साहन मिले तो बडे खिलाडी तैयार किये जा सकते हैं।
   इससे पूर्व श्री उपाध्याय का कमेटी अध्यक्ष अबरार अली एवं जानिब हसन, राॅक मैंडिस एवं आसिफ अली ने फूलमालाऐं पहना कर तथा शाॅफा बांध कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर श्री उपाध्याय ने टीम के कप्तानों एवं खिलाडियांे से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त किया।
  इस मौके पर अबरार  अली, जानिब हसन, विष्णु पाठक, कैलाश पचैरी, सतेन्द्र प्रधान, मुकुल भारद्वाज, आशीष दीक्षित, धर्मेन्द्र सिंह, सौरभ कुमार, विकास कुमार, सोनपाल, रानू पण्डित, चुन्नू, आमिर अली, मौनू, गौरव, दीपक यादव, राममोहन, बली अख्तर, लोकेश यादव, सागर पाठक, पंकज यादव, यूनिस खान, हनी सिंह, राहुल महाराज, नूरमशी, सरफराज, तालिब, अफसर अली, आमिर आदि थे।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने