Top News

हाथरस/सासनी- गांव नगला रुंद में एक किशोरी द्वारा अपनी मां से चश्मा पहनने की कहने पर पड़ौसन ने पूरे परिवार को पीटा

हाथरस/सासनी। गांव नगला रुंद में एक किशोरी द्वारा अपनी मां से चश्मा पहनने की कहने पर उसकी पड़ौसन ने पूरे परिवार को पीट दिया। जिसकी शिकायत पीडिता ने कोतवाली में पुलिस से की है।
कोतवाली में शिकायत करते हुए गांव नगला रुंद निवासी श्रीमती कांता देवी पत्नी आंेकार शर्मा ने कहा है कि वह अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी उसकी आंखों में धुंआ लगने पर उसकी पुत्री ने चश्मा लगाने को कहा। इस बात को उसकी पड़ौसन ने सुन लिया तो उसने समझा कि उसकी पुत्री पड़ौसन को देखकर चश्मा लगाने की बात कह रही है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों ओर के परिजन निकल आए और जमकर लात घूंसे चले। जिसमें कांता देवी घायल हो गई। पीडिता ने अपने ही पड़ौसी को नामजद करते हुए घटना की शिकायत कोतवाली में की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने