हाथरस। थाना चन्दपा क्षेत्र के गांव मीतर्इ में बीती रात्रि को एक व्यक्ति को अम्बेडकर पार्क के पास पेशाब करना भारी पड़ गया और इस बात पर 2 पक्ष भिड़ गये जिनमें जमकर लाठी-डण्डा चले और कर्इ लोग घायल हो गये।
गांव मीतर्इ निवासी रमेश पुत्र छिंगाराम बीती रात्रि को गांव में बने डा. अम्बेडकर पार्क के पास पेशाब करने बैठ गया था। इस बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति प्रगट की तो आज सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और उनमें जमकर मारपीट हो गर्इ जिसमें कर्इ लोग घायल हो गये। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गर्इ।
पुलिस ने उक्त मामले में दोनों प़क्षों के 5 लोगों को शान्ति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिनमें एक पक्ष से सोनू व संजय पुत्रगण गंगाप्रसाद तथा दूसरे पक्ष से विनोद व बदन सिंह पुत्रगण जयसिंह, उमेश पुत्र रामखिलाड़ी हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।