Top News

एचटी लार्इन छूने से किशोर की दर्दनाक मौत


सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव विजाहरी में डेयरी की छत के ऊपर से जा रही एचटी लार्इन के तार से टकरा कर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गर्इ। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। और गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर विधायक गैंदालाल चौधरी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाह घटना स्थल पर पहुंच गये और गमगीन परिजनों को सांत्वना दी।
     गांव विजाहरी में स्थित कुशवाह डेयरी के मालिक साहब सिंह कुशवाह का छोटा बेटा गोविन्दा डेयरी पर आए एक टैम्पों से दूध की टंकियो को उतार रहा था साथ ही नीचे उसका ममेरा भार्इ टंकियो को उसे लेकर जमीन पर रख रहा था। अचानक गोविन्दा का हाथ डेयरी की छत के ऊपर से जा रहे एचटी लार्इन के तार से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोविन्दा के घायल होते ही नीचे टंकियों को पकड रहा ममेरा भार्इ विपिन भी घायल हो गया। इस बात की जानकारी जैसे ही डेयरी पर काम करने वाले अन्य लोगों को हुर्इ तो चीख पुकार मच गर्इ। चीख पुकार सुन कर परिजन और गांव के लोग घटना स्थल पर पहुचं गये। विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कर्इ बार फोन कर लाइन बन्द करने को कहा तो किसी ने नहीं सुना यह देख कर लोगों में रोष छा गया। तभी सूचना विधायक गैंदालाल चौधरी को हुर्इ तो श्री चौधरी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाह घटना स्थल पर पहुंच गये और विद्युत अधिकारियों को फोन कर लार्इन को बन्द कराया। गोविन्दा की घटना स्थल पर ही मौत हो गर्इ और ममेरा भार्इ विपिन घायल हो गया जिसे उपचार लिए निजी चिकित्सालय मेंं भर्ती कराया गया है। विधायक श्री चौधरी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशवाह ने गमगीन परिजनों को सांत्वना दी और डेयरी की छत के ऊपर से जा रहे तारों को हटा कर दूसरी ओर से लगाने के विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोर्इ रिपोर्ट दर्ज नही की जा सकी थी। देर शाम परिजनों ने मृतक गोविन्दा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने