हाथरस। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत कल्याण करोति मथुरा एवं मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कल पी.सी. बागला इण्टर कालेज में उन विकलांग लोगों को वितरण समारोह आयोजित किया गया जिन्हें 21 अप्रैल को विकलांग उपकरण, वैशाखी, ट्रार्इ साइकिल, व्हील चेअर, कृत्रिम पैर, श्रवण यंत्र का चयन किया गया था उन सभी लोगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किये गये।
उपकरण वितरण समारोह में विकलांग लोगों की भीड़ भारी मात्रा में विकलांग उपकरण लेने के लिये उमड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव कल्याण संस्था के संरक्षक राकेश बल्लभ वशिष्ठ ने की व मुख्य अतिथि के रूप में सादाबाद विधायक देवेन्द्र अग्रवाल थे। उद्घाटनकर्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आर.पी. सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिकन्द्राराऊ के पूर्व चेयरमैन व मानव कल्याण के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन वाष्र्णेय व सन्तोष कुमार बागला, सपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी वाष्र्णेय अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों का कल्याण करोति के महासचिव सुनील शर्मा एवं मानव कल्याण संस्था के संस्थापक राजीव वाष्र्णेय, मानव कल्याण के अध्यक्ष सुनीत आर्य, महामंत्री कृष्ण गोपाल, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन उपाध्याय ने सभी आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह देकर सममानित किया।
इस विकलांग शिविर में 45 विकलांगों को ट्रार्इ साइकिल, 5 व्हील चेअर, 15 कृत्रिम पैर, 83 वैशाखी, 15 लोगों को श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। शिविर में विकलांग लोग उपकरणों को पाकर भारी गद्गद व खुश दिखे और उनके चेहरे की मुस्कराहट जहां देखते बनती थी वही आयोजकों को बारम्बार धन्यवाद कर रहे थे।
सादाबाद के विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कल्याण करोति एवं मानव कल्याण संस्था पीड़ित समाज के सहायतार्थ अतुलनीय कार्य कर रहे हैं। कल्याण करोति के सुनील शर्मा एवं मानव कल्याण संस्था के राजीव वाष्र्णेय से कहा कि शीघ्र ही सादाबाद में एक विकलांग शिविर का आयोजन करें जिससे वहां के विकलांग लोग शिविर के माध्यम से विकलांग उपकरण लेकर लाभान्वित हो सकें।
उद्घाटनकर्ता सी.एम.ओ. डा. आर.पी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं डा.आर.पी. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कल्ल्याण करोति एवं मानव कल्याण सामाजिक संस्था द्वारा शिविर लगाया गया उसमें उपकरण तो वितरित किये गये एवं उनके लिये उचित व्यवस्था भी संस्था द्वारा की गर्इ। यह दोनों संस्था ही गरीब व असहाय लोगों के लिये सराहनीय कार्य कर रही हैं। मानव कल्याण संस्था हाथरस जनपद में जितने भी लावारिस शव आते हैं उनका भी उनके धर्म के अनुसार विधिवत तरीके से अन्तिम संस्कार कराती है। वह भी बहुत उपकार का कार्य है। जिन अज्ञात लोगों के क्षत-विक्षित रूप से लावारिस शव मिलते हैं उनको देखकर अधिकांश लोग मुंह फेर लेते हैं, उन लोगों का संस्था द्वारा अन्तिम संस्कार किया जाता है। यह उनका बहुत सराहनीय कार्य है।
सिकन्द्राराऊ के पूर्व चेयरमैन व मानव कल्याण के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन वाष्र्णेय ने मानव कल्याण संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि मानव कल्याण संस्था द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य सेवा शिविर, लावारिस शवों का अन्तिम संस्कार किया जाता है, निर्धन व असहाय, निर्धन कन्याओं की शादी में विशेष सहयोग, गर्मियों में शीतल जल की प्याऊ लगाये जाने जैसे अनेक कार्य कराये जाते हैं।
अध्यक्षता कर रहे मानव कल्याण संस्था के संरक्षक राकेश बल्लभ वशिष्ठ ने विकलांग लोगों को देखकर कहा कि वह आशक्त हो सकते हैं, निराशक्त नहीं और उन्होंने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा ही सच्ची सेवा है। आज जिन विकलांग लोगों ने ट्रार्इसाइकिल व अन्य सहायक उपकरण प्राप्त किये हैं वह उनके माध्यम से रोजगार व जो पढ़ने वाले लोग लाभान्वित होंगे। कल्याण करोति के सुनील शर्मा व मानव कल्याण के राजीव वाष्र्णेय, सुनीत आर्य, कृष्ण गोपाल, आर.के. वर्मा, हर्षवर्धन उपध्याय, सुभाष गर्ग, राजनलाल चड्डा ने कहा कि आज के इस विकलांग शिविर में यह विशेष रूप से देखा गया कि किसी भी विकलांग भार्इ को असुविधा न हो। यह विकलांग लोग दया नहीं सहयोग के अभिलाषी हैं। इन लोगों को हम क्या सहयोग कर सकते हैं। प्रत्येक नागरिक को विकलांग लोगों की सहायता के लिये सदैव तत्पर रहना चाहिये। काफी दूर से विकलांग लोग इस शिविर में आये। संस्था द्वारा यह हमेशा प्रयास किया जाता रहेगा।
इस विकलांग सेवा शिविर में मानव कल्याण एवं कल्याण करोति मथुरा के अजय अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, मनोज अग्निहोत्री, सुभाष गर्ग, कमलकान्त दोबरावाल, रसिक बिहारी अग्रवाल, डा. चन्द्रशेखर रावल, विपुल सिंघानिया, प्रवीन भारद्वाज, रामस्नेही सुदर्शन, अर्जुनसिंह, राजेन्द्र प्रसाद, बेरगांव के प्रधान श्याम अग्निहोत्री, नीरज बागला, कुशाग्र बागला, मुकेश पौरूष, अतुल शर्मा आदि ने सराहनीय योगदान दिया तथा सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप दिया। संचालन विपुल सिंघानिया ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।