सिकन्दराराव। अखिल भारतीय युवा विप्र एकता मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक रानू पण्डित के आवास पर सम्पन्न हुर्इ जिसमें पूर्वमंत्री एवं विधायक रामवीर उपाध्याय को विप्रकुल शिरोमणी तथा आचार्य ब्रजेश शास्त्री को विप्र कुल भूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता रमेश चन्द्र शर्मा पूर्व एडीओ ने की तथा संचालन राष्ट्रीय महासचिव राजीव चतुर्वेदी ने किया।
स्वागत से अभिभूत पूर्वमंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि युवा समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। युवाओं को दिग्भ्रमित न होकर अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करना चाहिए। नौजवान जब अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्योें में लगाऐंगें तो समाज का भला होगा। समाज के हित के लिए संगठन एवं आपसी सौहार्द व भार्इचारा होना जरूरी है। एक दूसरे के प्रति द्वेश भाव की भावना नही रखें और एकजुटता के साथ समाज को आगे बढाने में मदद करें। युवा समाज की रीढ होते हैं। उन्होने कहा कि ब्राहमण हमेषा सर्वसमाज को साथ लेकर चला है और सभी को उचित मार्ग दर्षन दे कर आगे बढने का काम किया है। आज भी आवष्यकता है कि ब्राहमण समाज व देष के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे।
आचार्य ब्रजेश शास्त्री ने कहा कि शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि ब्राहमण सदैव परोपकारी जीव रहा है। क्षत्रियों ने राज किया तो ब्राहमण हमेशा मार्ग दर्शक बन कर साथ खडा रहा है। कोर्इ भी ऐसा महान शासक नहीं है जिसके मार्ग दर्शक के रूप में ब्राहमण महापुरूष एवं ़ऋषि मुनि का नाम न जुडा हो। ब्राहमण स्वंय ऋषि मुनि के रूप में आश्रम में रह कर शिक्षा देने का काम करते थे और जब समाज की भलार्इ के लिए शस्त्र उठाने की आवश्यकता पडी तो भी पीछे नहीं हटे। युवा वर्ग अपने संस्कार एवं आदर्शों को पहचान कर उन्हें आत्मसात करे। संस्कारों की उपेक्षा विनाश की ओर ले जाती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी,पूर्व सभासद विप्र नेता चेतन शर्मा,अच्युत त्रिवेदी लाला भैया,ब्रज बिहारी कौशिक,आशीष दीक्षित,नरेश चतुर्वेदी,रानू पण्डित आदि ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय तथा आचार्य ब्रजेश शास्त्री को फूलमालाऐं पहना कर तथा स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। वहीं आचार्य ब्रजेश शास्त्री ने पूर्वमंत्री को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर गिरिजा शंकर शर्मा,जगतवर्ती पाठक,पुरूषोत्तम दास टण्डन,गिरजा शंकर उपाध्याय,श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, मुन्नालाल दीक्षित,श्रीकृष्ण दीक्षित,आकाश दीक्षित, लक्ष्मणस्वरूप शर्मा, गौरव शास्त्री,सचिन पाण्डेय,अशोक शर्मा,पकंज शर्मा,आशीष भारद्वाज,शरद शर्मा,प्रतीक भारद्वाज,राहुल शर्मा,प्रबल शर्मा,मुनेश भारद्वाज,रिकूं शर्मा,प्रभात दीक्षित,संजय शर्मा सभासद,कमलकांत दीक्षित,पुष्पेन्द्र दीक्षित,आदि प्रमुख थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।