सिकन्दराराव। प्रदेश सरकार की कथनी ओर करनी में लोगो को अब फर्क दिखायी देने लगा है, जहां चुनावी दौर में सभाओ को सम्बोधित करते हुऐ प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो जनता से वादे किये थे कि ग्रामीण अंचलो व नगरीय क्षेत्रो में विद्युत समस्या को जड से खत्म कर दिया जायेगा वही समस्या जड से खत्म न होकर और बढ गयी है और यह समस्या जनता के लिये सरदर्द बनती जा रही है। विद्युत की सप्लार्इ का न तो दिन का पता है और ना ही रात का, कब कितने मिनट विद्युत मिलेगी इसका भी कोर्इ हिसाब नही है।
ज्ञात हो कि प्रदेश की सपा सरकार को बने हुऐ 1 वर्ष पूर्ण हो चुका है किन्तु वही दुखडा जनता के साथ आज भी जुडा हुआ है कि प्रदेश सरकार की करनी व कथनी में फर्क साफ दिखायी देने लगा है। नगर व क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को लेकर विभाग द्वारा खानापूर्ति की जा रही है। विद्युत आपूर्ति पूर्णरूप से न मिलने के कारण अपराध का ग्राफ अपने चरम पर है। रात्रि में विद्युत न मिलने के कारण चोरों के हौसले बुलद हो रहे है और आयेदिन पुलिस को चुनौती देते हुऐ वारदातो को बैखोफ अंजाम दे रहे हैं। विद्युत समस्या को लेकर जनता में त्राहि त्राहि मची हुयी है, वही व्यापारियो के कारोबार अधर मे अटके हुऐ हैं। घरो में रखे विद्युत उपकरण अब शोपीश का काम कर रहे हैं। विद्युत आपूर्ति न मिलने के कारण लोग पानी के लिये परेशान है। विद्युत का सिडयूल पता नही चलता है और अभिलेखो में नगर व क्षेत्र की आपूर्ति 12 घंटे दर्शायी जा रही है वही नगर की जनता में विद्युत समस्या को लेकर उनके सब्र का बांध कभी भी फूट सकता है और उनका ये आक्रोश कभी भी सडको पर देखने को मिल सकता है। बता दें कि एक साल से प्रदेश सरकार बनने के बाद नगर व क्षेत्र से विद्युत आपूर्ति ही ठप हो गयी है। विद्युत का न तो दिन का पता है और ना ही रात का।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।