Top News

राजेन्द्र लोहिया में शिक्षिका से प्रश्न पूछना छात्र को पड़ा महंगा, पीटा, छात्र का टूटा दांत


हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम के स्कूल राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर स्कूल में टीचर से दुबारा प्रश्न पूछना छात्र को महंगा पड़ गया और आरोप है कि शिक्षिका ने छात्र को जमकर पीटा ही नहीं बल्कि उसके थप्पड़ से छात्र का मुंह मेज में जा लगा और उसका एक दांत भी टूट गया। घटना को लेकर आज परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा।
बताया जाता है शहर के दिल्ली वाला चौक निवासी अतुल कुमार अग्रवाल का लगभग 10 वष्र्ाीय पुत्र समर्थ अग्रवाल राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा 7 का छात्र है और कल जब वह अपनी क्लास में था और उसे अंग्रेजी की शिक्षिका पढ़ा रही थी। उक्त टीचर से किसी प्रश्न के समझ में नहीं आने पर पुन: पूछा था और छात्र के प्रश्न पूछने पर उक्त शिक्षिका भडक गर्इ और छात्र समर्थ अग्रवाल को जमकर धुन डाला।
इतने के बाद भी छात्र ने पुन: पूछा तो टीचर का पारा और हार्इ हो गया और उसने समर्थ के सिर में जोरदार थप्पड़ जड दिया जिससे समर्थ गिर पड़ा और उसका मुंह डेस्क में जा लगा जिससे उसका एक दांत टूट गया। टीचर की इस शर्मनाक करतूत से क्लास के अन्य बच्चे भी भारी डर सहम गये।
स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र जब घर पहुंचा और उसने कुछ खाया-पिया नहीं तो परिजनों ने उसे पूछा तो उसने डरते-डरते घर वालों को सारी बात बतायी तथा परिजनों ने उसे तत्काल एक प्राइवेज चिकित्सक के यहां ले जाकर उसका उपचार कराया गया।
उक्त मामले को लेकर छात्र समर्थ की मां श्रीमती भावना अग्रवाल अन्य परिजन तथा बंटी वाष्र्णेय आदि पहुंच गये तथा परिजनों को स्कूल में जब कोर्इ जिम्मेदार नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया जिस पर तमाम मीडिया भीड़ पहुंच गर्इ जिसे देख तत्काल वहां पर िप्रंसीपल आरोपी टीचर गये जिनसे परिजनों की काफी कहासुनी हुर्इ लेकिन कोर्इ निष्कर्ष नहीं निकला।
छात्र समर्थ के अभिभावक बतौर पहुंचे बंटी वाष्र्णेय ने बताया कि आज पुलिस कप्तान अन्य अधिकारियों से मिलकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु तहरीर/प्रार्थना पत्र देंगे और न्याय की गुहार लगायेंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने