Top News

स्टेट बैंक के मैनेजर के घर चोरी से हडकम्प


हाथरस। यात्रा पर गये स्टेट बैंक के मैनेजर के बंद घर का ताला तोड़कर चोर हाथ साफ कर ले गये लेकिन चोर क्या ले गये और क्या नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
बताया जाता है कस्बा लाढपुर स्थित स्टेट बैंक के मैनेजर बी.के. शर्मा पुत्र यादराम शर्मा का भूरापीर लाल डिगी पर मकान है तथा वह अपने परिवार सहित 3-4 दिन पहले शिरडी यात्रा पर गये हैं और घर से ताला लगा हुआ है जिसको कि बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने चटकाकर घर को जमकर खंगाला और घर की अलमारी आदि का तलाशा गया है। साथ ही चोरों ने घर में रखे सारे सामान को अस्त व्यस्त कर रख दिया है।
घटना की आज सुबह जानकारी होने पर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गर्इ और सूचना पर कोतवाली पुलिस के दरोगा होतीसिंह राणा भी पहुंच गये।
पुलिस ने छानवीन कर बैंक मैनेजर से भी फोन पर वार्ता की है। एसआर्इ एस.एच. राणा ने बताया कि उन्हें मैनेजर ने बताया कि घर पर नगदी या ज्वैलरी नहीं थी वह तो वह लॉकर में रखते हैं लेकिन फिर भी बैंक मैनेजर के लौटने पर ही पता चल सकेगा कि घर में क्या-क्या चीज गायब है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने