हाथरस। शहरी क्षेत्र में खारा पानी होने के कारण अधिकतर परिवार बाजार में बिकने वाले मिनरल वाटर के जार खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। इसी का फायदा उठाते हुये मिनरल वाटर के अधिकतर सप्लायरों द्वारा धडल्ले से समर का पानी भरकर मिनरल वाटर के नाम से बेचकर जनता की गाढ़ी कमार्इ पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। नगर का स्वास्थ्य विभाग पता नहीं कि वह कहां सो रहा है। बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र का पानी खारा है व पालिका द्वारा अंग्रेजों के जमाने से बिछी वाटर लाइन में सीवेज का गंदा पानी आ रहा है। इसी कारण जनता इस दूषित जल को नहीं पीना चाहती, शहर के बाहरी क्षेत्रों में पानी मीठा व पीने योग्य है। शहर के गरीब तबके के लोग प्रात: से ही साइकिलों पर मीठा पानी शहर के बाहरी क्षेत्रों में लगे हैंडपम्पों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं, जबकि अमीर तबके की जनता मिनरल वाटर के सप्लार्इ होने वाले जारों को खरीदकर अपनी प्यास बुझाती है। इसी मजबूरी का खुलकर फायदा उठाया जा रहा है, कुछ मिनरल वाटर फैक्ट्रियों के संचालन करने वाले पानी माफिया जो कि धडल्ले से मिनरल वाटर की जगह शहर के बाहरी क्षेत्रों में लगार्इ गर्इ समरसेबिलों से सीधे मिनरल वाटर के जारों को भरकर इन अमीर लोगों को सप्लार्इ कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। मिनरल वाटर के नाम पर मानकों की अनदेखी कर समर के पानी को भरकर बेचने वाले पानी माफियाओं पर कार्यवाही के बारे में सीनियर स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि कुछ मानकों के विपरीत कार्य करने वाली पानी फैक्ट्रियों के बारे में उन्हें जानकारी है तथा पिछले दिनों ऐसी फैक्ट्रियों की चैकिंग भी की गर्इ, लेकिन राजनैतिक दवाब के चलते कार्यवाही नहीं हो पार्इ। मुख्यचिकित्साधिकारी ने इस संदर्भ में जानकारी करने पर बताया कि जनपद में कोर्इ मिनरल वाटर फैक्ट्री उनके विभाग में रजिस्टर्ड नहीं है। उनके पास ऐसा कोर्इ नियम व कानून नहीं है, जिससे इनको सील कराया जा सके। जिलाधिकारी को इस संदर्भ में वह पत्र लिखकर फैक्ट्रियों को सील कराने का निवेदन वह कर चुके हैं, लेकिन सील करने का उनके पास कोर्इ पावर नहीं है। वहीं जिलाधिकारी से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि बिना रजिस्टर्ड व मानकों के विपरीत संचालित होने वाली मिनरल वाटर फैक्ट्रियों के खिलाफ शीघ्र ही एक टीम का गठन कर छापामार अभियान चलाकर इनको सील करने की कार्यवाही की जायेगी।Report :- neeraj chakrpani
Date :- 28-4-13
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।