सासनी : गुरुवार को हनुमान चौकी के निकट ट्रक बोलेरो से टकराकर खड्ड में जा गिरा। उसमें लदीं सात भैंसों की मौत हो गई। जाम लग गया। धौलपुर राजस्थान से ट्रक 26 भैंस लादकर अलीगढ़ की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही सासनी क्षेत्र के हनुमान चौकी के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गया और सड़क सहारे खड्ड में जा गिरा। ट्रक में सवार भैंसे भी दब गई। आस-पास के लोग दौड़ पड़े। हादसे के बाद अलीगढ़ रोड पर जाम लग गया। चालक और क्लीनर भाग गए।
लोगों की निगाह जब ट्रक पर गई तो उसमें भैंस दिखीं। जिन्हें क्रूरतापूर्वक लादा गया था। उनके पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने मरी भैंसों को वहीं दफन करा दिया डाक्टरो की टीम बुलाकर घायल भैंसों का इलाज कराया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को हटवाया, तब आवागमन सुचारू हो सका।
(साभार देनिक जागरण )

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।