सिकंदराराऊ : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की एक बैठक बीआरसी पर ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, संचालन अम्बरीश कुमार ने किया। बैठक में अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी ने कहाकि 28 नवम्बर को उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र लखनऊ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हुंकार भरेंगे। जिनमें उनकी मांगें रहेंगी कि टीईटी परीक्षा से शिक्षामित्रों को अलग रखा जाए, मानदेय वृद्धि अन्य प्रांतों की भांति दस हजार रुपये से अधिक की जाए, प्रशिक्षण से छूटे हुए समस्त स्नातक शिक्षामित्रों को अतिशीघ्र प्रशिक्षण शुरू कराया जाए। इंटरमीडिएट शिक्षामित्रों को स्नातक करने के बाद प्रशिक्षण में शामिल करने का शासनादेश जारी किया जाए। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पचहरा ने कहाकि जिले से काफी संख्या में शिक्षामित्र बसों एवं रेलों से लखनऊ पहुंचेंगे। ब्लाक अध्यक्ष ने समस्त शिक्षामित्रों से धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में विद्याराम, राजबहादुर, रूम सिंह, जयवीर सिंह यादव, लल्ला बाबू, गजेन्द्र, योगेश, आलोक, सुलहवीर, सुभाष, राजेश यादव, कायम सिंह, राकेश कुशवाह, नीरज यादव, सुनीता बघेल, रजनी, किरन, कविता, प्रवेश, मंजू, मीरा चौहान, रेखा, रीना, गीता, गीतारानी, आदि शिक्षामित्र मौजूद थे।
28 नवम्बर को लखनऊ कूच करेंगे शिक्षामित्र - शिक्षा मित्र संघ
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।