Top News

चुनाव से पूर्व कराए विकास कार्य : ऊर्जामंत्री

सिकंदराराऊ : उत्तर प्रदेश में अगर सबसे ज्यादा बिजली मिल रही है तो सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र को। प्रदेश भर में सबसे ज्यादा बिजली घर बने तो आपके क्षेत्र में। एक साल में दो हजार दो सौ नलकूप लगे हैं तो सिकंदराराऊ क्षेत्र में। एक साल में 80 विद्यालय बनवाना एक नया रिकॉर्ड है। यह सभी विकास कार्य चुनाव लड़ने से पहले ही करा दिए हैं। अब चाहिए आपका आशीर्वाद।
यह बात ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने गांव बसई व धुबई में स्वागत समारोह के दौरान कहीं। ऊर्जामंत्री ने कहा कि हमने जातिवाद को दर किनार करके कार्य किया है। उन्होंने कहाकि दो हजार दो सौ नलकूप में से छह सौ यादव समाज के तथा छह सौ पचास क्षत्रिय समाज के सामान्य योजना के तहत लगवाए हैं। बाकी सर्व समाज के हैं। मंत्री ने कहाकि 400 गांव विद्युतीकरण से वंचित थे। आज उन गांवों में बिजली जल रही है। उन्होंने कहा कि बसई गांव की पहली जनसभा है जहां मैंने वोट मांगने की शुरूआत की है। मंत्री ने कहा कि जिस तरह बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र विकास किया है उसी तरह आप आशीर्वाद दें। इससे पूर्व ऊर्जामंत्री का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, बनी सिंह बघेल, ऊर्जामंत्री प्रतिनिधि आशीष शर्मा, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, मुन्नालाल दीक्षित, ओमप्रकाश गौतम, सतीश शर्मा, छत्रपाल सिंह, सूरजपाल, भीष्मपाल, शीलेन्द्र शर्मा, बंटी, राजेश उपाध्याय, सत्यप्रकाश, इन्द्रपाल, अशोक सिंह, बनवारी सिंह, संजय सिंह, आरिफ बेग, उमाशंकर शर्मा आदि थे। समारोह की अध्यक्षता रामवती बघेल ने व संचालन डा. गुरूदत्त भारती ने किया।

   (साभार देनिक जागरण)

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने