हाथरस : सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव का 73 वां जन्मदिन जिला कार्यालय रावत नगर कालोनी अलीगढ़ रोड पर मनाया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन कर मिठाईयां बांटी गई।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में की और प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभाली। उन्होंने सपा मुखिया के दीर्घायु की कामना की। हाथरस के प्रत्याशी रामानारायण काके ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर देना ही हमारा संकल्प होगा। गोष्ठी का संचालन कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय ने किया। ठा. विश्वम्भर सिंह, डा. राधेश्याम रजक, श्रीराम यादव, शिव कुमार वाष्र्णेय, रामू पौरुष, चौ. बनी सिंह, ठा. गोविंद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी में सतीश यादव, राजेश वर्मा, आनंद कुमार, अजय यादव, राजवीर सिंह, विशन वाष्र्णेय, गोपाल कुशवाह, दुर्गा प्रसाद, ठा. होरी लाल, नरेश यादव, पं. संजीव उपाध्याय, अनिल चौधरी, सुनील दिवाकर, अशोक दिवाकर आदि उपस्थित थे।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में की और प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान संभाली। उन्होंने सपा मुखिया के दीर्घायु की कामना की। हाथरस के प्रत्याशी रामानारायण काके ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर देना ही हमारा संकल्प होगा। गोष्ठी का संचालन कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय ने किया। ठा. विश्वम्भर सिंह, डा. राधेश्याम रजक, श्रीराम यादव, शिव कुमार वाष्र्णेय, रामू पौरुष, चौ. बनी सिंह, ठा. गोविंद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।