हाथरस : कोकाकोला फैक्ट्री में दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन का दौर जारी रहा,किंतु प्लांट में काम बदस्तूर चला। यहां के कुछ कर्मी अपने दो साथियों के तबादले का विरोध कर रहे है। इस दौरान काम करते कर्मियों को भी प्रदर्शन में शामिल कराये जाने की खातिर उन्हें धमकियां दी गयी। प्रबंध तंत्र ने इसकी शिकायत आला अफसरों से की है। इधर,धरने में शामिल होने वाले कर्मियों को नोटिस थमा कर उनसे हड़ताल में शामिल होने व काम में व्यवधान डालने का प्रयास करने के सिलसिले में जवाब भी प्रबंध तंत्र के स्तर से मांगा जा रहा है,जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। ऐसे कर्मियों की संख्या दर्जन भर बतायी जा रही है। अलीगढ़ रोड स्थित कोकाकोला फैक्ट्री के संचालन में व्यवधान डालने के प्रयास काफी समय से हो रहे है। प्रभावशाली लोगों के अनावश्यक हस्तक्षेप पर कुछ मसलों की गूंज लखनऊ तक रही। इन्हीं तमाम हालातों के चलते इस प्लांट को मथुरा के छाता क्षेत्र में शिफ्ट किये जाने की प्रक्रिया प्रबंधतंत्र के स्तर से शुरू हो चुकी है,जिसके तहत वहां जमीन भी खरीद ली गयी है। इन हालातों के चलते सोमवार को फैक्ट्री में तालाबंदी किये जाने के दो बार प्रयास भी हुए। मंगलवार को दो कर्मियों तबादलों से गुस्साये कर्मियों ने इस फैक्ट्री के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। हड़ताली नेता ध्रुव दीक्षित के अनुसार मंगलवार को सुबह नौ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक फैक्ट्री के बाहर धरना-प्रदर्शन का दौर बदस्तूर जारी रहा। बुधवार से धरना- प्रदर्शन को भूख हड़ताल में तब्दील कर दिया जायेगा। उन्होंने हड़ताल के कारण मंगलवार को भी प्लांट के पूरी तरह से बंद रहने का दावा किया है। जानकारी यह भी दी है कि कर्मियों ने एसडीएम सासनी को तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया गया,जिसमें कर्मचारियों का फंड काटे जाने, ईएसआई का लाभ दिलाने और स्थानंतरित किये गये दोनों कर्मियों का तबादला निरस्त किये जाने की मांग की। श्री दीक्षित के अनुसार उनके साथ निन्नामी सिंह, हुकुम सिंह, सुरेश कुमार, जितेन्द्र,रामगोपाल, पवन, आनंद बहादुर पांडेय, नीरज,कन्हैया, चंद्रशेखर, राजेन्द्र समेत दर्जनों लोग धरने पर बैठे। इस बीच एसडीएम सासनी ने कर्मियों द्वारा थमाये गये ज्ञापन पर फैक्ट्री प्रबंधतंत्र से जवाब मांगा है।
इधर,देर शाम फैक्ट्री के प्रशासनिक प्रबंधक राजकुमार घावरी ने डीएम से भेंट कर फैक्ट्री में अशांति फैलाने और काम ठप कराने का प्रयास करने के साथ काम में जुटे कर्मचारियों के घर-घर जाकर उन्हें धमकी दिये जाने की भी विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने तमाम तथ्य समझने के साथ किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत न देने के निर्णय का खुलासा किया और प्लांट पर सुरक्षा प्रबंध मुहैया कराने के साथ पूरे मामले को एसडीएम सासनी स्तर से दिखवाने का आश्वासन दिया। बाद में श्री घाबरी ने बताया कि धु्रव दीक्षित, एनपी सिंह, सुदेश कुमार, हुकुम सिंह, महाराज सिंह, सुशील, नीरज आदि लोग फैक्ट्री में काम कर रहे वर्करों के घर-घर जाकर उन्हें धमकियां दे रहे है। फिर भी प्लांट में काम बदस्तूर जारी है। उनके मुताबिक जो लोग काम पर नहीं आ रहे,उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा जायेगा, जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। श्री घाबरी के अनुसार एसडीएम सासनी को हड़ताली कर्मचारियों द्वारा जितने भी मुद्दे गिनाये गये है,वे पूरी तरह गलत है,इस पत्र में ईएसआई और फंड समेत उन कर्मचारी सुविधाओं का उल्लेख है,जो सुविधाएं पहले से ही कर्मचारियों की उपलब्ध करायी जा रही है। एसडीएम सासनी के पत्र का जवाब शीघ्र प्रेषित कर दिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।