सिकंदराराव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हंटर, जेसीबी चलाकर हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों की अधिकारियों से हुई तीखी नोकझोंक

          वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

सिकंदराराव। नगर में सोमवार को प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जीटी रोड पर बने डिवाइडर और नाले के ऊपर अवैध रूप से बनी अस्थायी दुकानों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। इस कार्रवाई से कस्बे में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। देर शाम तक अभियान जारी है। और प्रशासन की टीम महाबली के साथ अतिक्रमण हटाने में लगी हुई है।


एसडीएम धर्मेंद्र चौहान सीओ श्यामवीर सिंह कोतवाल अरविंद राठी और नगर पालिका ईओ श्रीचंद की अगवाई में टीम ने कच्चे और पक्के निर्माणों को ध्वस्त करवाया गया। अभियान की शुरूआत होते ही अतिक्रमणकारियों में भगदड़ मच गई। आनन फानन में कई लोगों ने खुद ही अपना सामान समेट लिया जबकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया वहीं प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पूरी निष्पक्षता से कार्रवाई करने की बात कही। अभियान के चलते सड़क किनारे खड़े हुए डग्गेमार वाहनों के चालक भी अपने-अपने वाहन लेकर भागते नजर आए।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1