किसानों की भुस की बुर्जीयों व पियार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया बमुश्किल काबू, किसानों का हुआ भारी नुकसान

रिपोर्ट:- पवन पुंढीर

सिकंदराराव। तहसील क्षेत्र के गांव बिलार के पूर्व प्रधान प्रेमपाल सिंह और अन्य किसानों की बुर्जीयों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जैसे ही पास के खेतों में अन्य किसानों के द्वारा आग की लपटें और धुआ देखा तो बहाँ हड़कम्प मच गया, और उन्होंने शोरगुल मचाया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे किसानों के द्वारा आग को बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन आग नहीं बुझ पाई। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई जिसके द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। जब तक आग बुझी तब तक किसानों लाखों का नुकसान हो चुका था।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1