हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ वायरल फोटो से सम्बन्धित एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक थाना हाथरस गेट पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध असलहा के साथ एक युवक की वायरल फोटो संज्ञान में आयी थी।
उक्त वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा फोटो में दिख रहे व्यक्ति की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हाथरस गेट को निर्देशित किया गया था ।जिसके क्रम में आज थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध असलहा के साथ फोटो में दिख रहे 1 युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक लखन पुत्र विजयपाल निवासी धातुरा खुर्द है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव मय टीम शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।