हाथरस। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पांच संपर्क मार्गाें पर जिला पंचायत की ओर से मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आने वाले समय में इन मार्गों पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वाजिदपुर-भदरोई से गोकुलपुर मार्ग पर करीब एक किलोमीटर की सड़क पर करीब 25 लाख रुपये से मरम्मत कार्य किया जाएगा। हसायन-सिकंदराराव मार्ग से लोधीपुर मार्ग पर नगला विजन तक और हसायन से करारमई तक करीब 700 मीटर के मार्ग पर 16 लाख रुपये से मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके साथ सादाबाद जलेसर से नगला ब्राह्मण तक 380 मीटर के मार्ग का 25 लाख, जैतई-गुतहरा से नगला परसू तक 300 मीटर मार्ग पर 10 लाख से, सादाबाद से नगला पचौरी तक 200 मीटर के मार्ग पर आठ लाख रुपये से मरम्मत का कार्य किया जाएगा। कुल 84 लाख रुपये की लागत से इन पांचों मार्गाें की मरम्मत कराई जाएगी।संतोष त्रिपाठी, एएमए जिला पंचायत, हाथरस ने जानकारी देते हुए बताया है कि जल्द ही कुल पांच मार्गों पर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा, जिससे इन संपर्क मार्ग पर लोगों को आवागमन में आसानी हो।
ग्रामीण क्षेत्र की पांच सड़कों की मरम्मत कराएगी जिला पंचायत
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।