Top News

रोजाना आ रहे बुखार-डायरिया के 450 मरीज, सात की मौत,बारिश के साथ संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी

हाथरस। बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की कतारें लग जाती हैं। ज्यादातर मरीज बुखार और डायरिया पीड़ित आ रहे हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में भी बुखार और डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सभी वार्डों में बेड भर गए हैं। जिले में बारिश के साथ संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में पेट दर्द, उल्टी दस्त व बुखार के प्रतिदिन करीब 450 मरीज आ रहे हैं। पिछले 19 दिनों में इन बीमारियों से पीड़ित सात मरीजों की मौत हो चुकी है। चिकित्सक मरीजों को दवाओं के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं। बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की कतारें लग जाती हैं।


ज्यादातर मरीज बुखार और डायरिया पीड़ित आ रहे हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में भी बुखार और डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सभी वार्डों में बेड भर गए हैं। दवा और पर्चा काउंटर के अलावा चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों को परामर्श लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों की इस भीड़ में उल्टी-दस्त पीड़ित बच्चे ज्यादा हैं। ओपीडी में प्रतिदिन सुबह से करीब 450 बुखार और डायरिया पीड़ित मरीजों के पर्चे बन रहे हैं। इसके अलावा निजी चिकित्सकों के यहां भी बुखार और डायरिया पीड़ित मरीजों की भीड़ लगी हुई है।

बुखार व डायरिया से मौतों के आंकड़े

- 31 अगस्त को रमनपुर निवासी एक वर्षीय देवांशी को एकाएक पेट दर्द उठने लगा। परिजन उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

-15 सितंबर को अरविंद की डेढ़ माह की बेटी माही को उल्टी-दस्त हुए थे। दो दिन के उपचार के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने माही को मृत घोषित कर दिया।

-15 सितंबर को कांशीराम कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय रामचंद्र की बुखार के चलते मौत हो गई। रामचंद्र को पांच दिनों से बुखार आ रहा था।

-16 सितंबर को गांव रायतपुर निवासी प्रमोद की नौ महीने की बेटी निशू की उल्टी-दस्त के चलते मौत हो गई।

-16 सितंबर को गांव नगला वाद निवासी टिंकू के चार वर्षीय बेटे देवराज की भी उल्टी-दस्त के चलते मौत हो गई।

-16 सितंबर को अलीगढ़ के तुर्कमान गेट निवासी मंजूर अहमद के आठ वर्ष के बेटे हुदा की बुखार के चलते मौत हो गई।

-18 सितंबर को इगलास अड्डा निवासी एक वर्षीय बेबी उल्टी-दस्त से पीड़ित थी। परिजन उसे बागला जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीएमएस जिला अस्पताल का कहना

हाथरस। डॉक्टर सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में सभी को सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। ठंडे पानी का सेवन न करें। घर का बना हल्का भोजन ही लें। उल्टी-दस्त की समस्या होने पर पीड़ित को तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाएं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने