Top News

विकास कार्यों के लिए चिहिंत होगी जमीने, जिलाधिकारी ने आठ परियोजनाओं को लेकर की बैठक, दिए निर्देश

हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के शीर्ष प्राथमिकता में सम्मलित 08 परियोजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या तैयार करते हुए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के शीर्ष प्राथमिकता में सम्मलित 08 परियोजनाओं यथा नगर सि0राऊ में बस स्टैण्ड के निर्माण हेतु भूमि के चिन्हीकरण, मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु भूमि के चिन्हीकरण, ईकोटूरिज्म (वन विभाग), सासनी नानऊ मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, ऑडीटोरियम निर्माण हेतु भूमि के चिन्हीकरण, स्पोर्टस स्टेडियम के उच्चीकरण, स्ट्रीटफूड जोन तथा पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किये जाने के सम्बन्ध हेतु विस्तार से जानकारी कर संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते प्रथमिकता के आधार पर भूमि का चिन्नहीकरण करते हुए यथा स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। सासनी नानऊ मार्ग के संबंध में उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को मार्ग में पैचिंग कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने