Top News

विवाहिता की मौत, मायके पक्ष के लोगों में लगाया दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप

सहपऊ। जनपद के कस्बा सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी। सूचना मिलने मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगो ने आरोप लगाया की दहेज की मांग पूरी न करने को लेकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार जिला रामपुर सिविल लाइन क्षेत्र के ज्वाला नगर निवासी शंकर लाल ने अपनी बेटी 25 वर्षीय लीना की शादी पिछले साल तीन दिसंबर को सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी रविंद्र के साथ की थी। रविंद्र कस्बा में नर्सिंग होम पर दवा की दुकान पर काम करता था।


शंकर लाल का कहना है की उन्होंने शादी में पचास लाख रुपए खर्च किए थे। ससुराल वाले बीस लाख रूपए की डिमांड और कर रहे थे। इसे लेकर उनकी बेटी को परेशान किया जाता था। उनकी बेटी ने इसकी शिकायत भी उनसे की थी। रविवार को लीना की उसके ससुराल में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने