सहपऊ। रात्रि समय करीब 23.47 बजे पर मुख्यालय सोशल मीडिया सेल लखनऊ से सोशल मीडिया सेल को सूचना प्राप्त हुई कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एकाउन्ट में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने सम्बन्धी इंस्टाग्राम पोस्ट की गई है । सूचना को तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर मीडिया सेल द्वारा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी सादाबाद एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सहपऊ को सूचित किया गया । पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना सहपऊ को तत्काल मौके पर पहुंचकर सही तथ्यों को जानकारी कर युवक की उचित काउंसलिंग कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था ।
थाना सहपऊ पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से प्राप्त लोकेशन के आधार पर अविलंब मौके पर पहुँचकर युवक उम्र करीब 18 बर्ष निवासी ग्राम दोहाई थाना सहपऊ को खोजा गया । थाना सहपऊ पुलिस द्वारा उक्त युवक से बातचीत करते हुए उसकी मानसिक स्थिति के अनुसार वार्ता कर काउंसलिंग की गई । पुलिस द्वारा युवक से सुसाइड करने सम्बन्धी इंस्टाग्राम पोस्ट का कारण पूछने पर बताया कि उसने मजाक- मजाक में इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने सम्बन्धी स्टोरी लगा दी थी । वह भविष्य में अब ऐसा कभी नहीं करेगा तथा उसने बताया कि वह गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है । थाना सहपऊ द्वारा उक्त युवक तथा उसके माता, पिता के समक्ष वार्ता कर काउंसलिंग की गई । युवक द्वारा भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना कारित न करने का संकल्प लिया तथा काउंसलिंग करने के उपरांत युवक को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया, परिजनों द्वारा पुलिस के इस कार्य की सराहना की गई है ।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।