Top News

हाथरस हलचल में देखिए जनपद की छोटी बड़ी अहम खबरें

लिंक को टच कर हाथरस हलचल पर देखें जनपद की छोटी बड़ी अहम खबरें

1- सिकंदराराव में पिछले 2 दिनों से नरकीय जीवन जीने को मजबूर हुए मोहल्ला बारहसेनी के लोग, गलियों में भरा कमर से ऊपर तक पानी, घरों के अंदर बेडरूम तक पहुंचा बरसात के पानी के साथ नाले नालियों का गंदा पानी

2- दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण हसायन क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में गिरे 23 मकान, दो किशोरी घायल, सूचना के बाद तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लिया ग्रामीणों के नुकसान का जायजा

3- बारिश से गिरी जनपद में कई दीवारे, मलवे में दबकर पांच लोग हुए घायल, घायलों को उपचार के लिया पहुंचाया गया जिला अस्पताल 

4- निरंतर हो रही वर्षा के दृष्टिगत जल निकासी हेतु तालाब चौराहा स्थित पंपिंग स्टेशन का जिलाधिकारी ने किया मौका मुआयना, अधिकारियों को दिए पानी की निकासी हेतु सुलभ व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश

5- मेला श्री दाऊजी महाराज में अखिल भारतीय विराट बुर्ज कुश्ती दंगल के अखाड़े में बुधवार को महिला पहलवानों ने दिखाए दाव पेंच, दंगल अखाड़े में 35 महिलाओं की हुई कुश्ती, दंगल के दौरान टीन शेड से बरसता रहा पानी, बारिश के कारण बमुश्किल कराई गईं सभी कुश्ती

6- भारी बारिश के मद्देनजर आगामी कुश्ती दंगल पर लगाई गई रोक, गुरुवार को होनी थी विदेशी पहलवानों की कुश्ती

7- सिकंदराराव क्षेत्र के गांव नगला ब्राह्मण में ईसन नदी के ओवरफ्लो होने से सरकारी गौशाला में भरा पानी, तहसील प्रशासन ने गायों को गांव नगला विजन स्थित प्राइवेट गोशाला में कराया गया शिफ्ट

8- महिला अस्पताल पर लगे 13 हजार रुपये लेकर सिजेरियन ऑपरेशन करने के आरोप की जांच में हुई पुष्टि, डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट, सादाबाद के बिसावर की रहने वाली ज्योति का महिला अस्पताल में हुआ था प्रसव

9- 132 केवी विद्युत उप केंद्र नगला रति से हासायन और महो के उपकेंद्र के लिए आ रही हाईटेंशन लाइन में अचानक आई खराबी, 100 से ज्यादा गांवों की बिजली हुई ठप, बिना बिजली के लोगों को हुई काफी परेशानी

10- हाथरस गेट पुलिस ने अलीगढ़ रोड़ स्थित इंद्रानगर कॉलोनी में घर का ताला तोडकर हुयी चोरी की घटना का किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने