Top News

मेला देखने आए दो नवयुवकों के गुटो में बीच चौराहे पर चले लात घुसे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

हाथरस। शहर के एक चौराहे पर बीती देर शाम मेला देखने आए नवयुवकों के दो गुटों में बीच चौराहे पर जमकर लात घुसा चले जिसके चलते लोग बीच रास्ते में रुक गए। किसी ने बीच बचाव कराने का साहस नहीं जुटा पाए। वही चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी युवकों का बीच बचाव नही करा सके। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद चौराहा पर बीती देर रात आयोजित पंजाबी दरबार देखने आए दो नवयुवकों के गुटो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।


जो देखते देखते इतना बढ़ गया की दोनो गुटों के लोग आपस में लात घुसा चलाने लगे। जिससे राहगीर दहशत में आ गए। और वह अपने रास्ते पर साइट से दोनो गुटो की लड़ाई को देखते रहे। वही मौके पर डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी उन युवकों का बीच बचाव नही करा सकते। यह लात घुसो की लड़ाई बीच चौराहे पर लगभग दस मिनट तक चली फिर भी कोई डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मी दोनो गुटो की लड़ाई को शांत नही करा सकते। बाद में दोनो गुटो के युवक एक दूसरे को देख लेने की धमकी देकर मौके से चले गए।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने