Top News

हसायन पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार, कब्जे से तीन मोबाइल फोन,उ0प्र0 पुलिस छपा हुआ पर्स व एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

हाथरस। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराव के कुशल नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये नगला रति तिराहा पर आमजन, दुकानदारों पर रौब दिखाने हेतु फर्जी पुलिस की वर्दी पहन कर बुलेट मोटरसाइकिल से घूम रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।


  जिसका नाम प्रमोद कुमार पुत्र विजेन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम जिरौली हीरासिंह थाना अकराबाद जनपद  अलीगढ है। जिसके पास से तीन मोबाइल फोन,पर्स ब्लेक कलर जिस पर उ0प्र0 पुलिस लिखा हुआ है व  एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है । गिरफ्तारी व बरामदगी  के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि उसने यह वर्दी राह चलते लोगों व दोस्तो को मेला दिखाने हेतु मेलें में दुकानदारों आदि पर रौब दिखाने के लिए उसने फर्जी वर्दी बनवाकर पहन कर घूम रहा था । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम  उ0नि0 रामनरेश थाना हसायन, विकास पवार थाना हसायन जनपद हाथरस है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने