हाथरस। आरोप है कि ऋण खाते पर सात लाख 49 हजार पांच सौ सैंतीस रुपये ब्याज बकाया है। बैंक को वसूली के दौरान यह पता चला है कि केनरा बैंक में बंधक भूमि पर पुनः चार लाख रुपये का ऋणी द्वारा छलपूर्वक दोनों बैंको से ऋण प्राप्त कर लिया। धोखाधड़ी कर दूसरी बैंक से लोन लेने के आरोप में शाखा प्रबंधक रतिभानपुर ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ आर्यावर्त रतिभानपुर ललित नारायण शर्मा ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि मिजाजीलाल पुत्र चोब सिंह निवासी ग्राम महमूदपुरा ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 18 मई 2016 को अपने हिस्से की कृषि को आर्यावर्त बैंक के पक्ष में बंधक कर चार लाख 90 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया था। वहीं, उक्त भूमि का बंधक सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत है। वर्तमान में उक्त ऋण खाते पर सात लाख 49 हजार पांच सौ सैंतीस रुपये ब्याज बकाया है। बैंक को वसूली के दौरान यह पता चला है कि केनरा बैंक में बंधक भूमि पर पुनः चार लाख रुपये का ऋणी द्वारा छलपूर्वक दोनों बैंको से ऋण प्राप्त कर लोक धन हड़पने का गंभीर अपराध किया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।