Top News

मरम्मत कार्य के चलते आठ घंटे बिजली रही गुल

हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी के पास 11 केवी के तारों की मरम्मत की गई। इसके चलते शहर के करीब छह मोहल्लों में करीब आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।शहरी क्षेत्र में लगातार विद्युत तारों को बदले जाने व मरम्मत कार्य किए जाने का सिलसिला जारी है। इसके चलते लेबर कॉलोनी, खंदारी गढ़ी, नेहरू कॉलोनी, मुंशी गजाधर सिंह मार्ग आदि इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़।वही अलीगढ़ रोड पर 11 केवी की लाइन पर मरम्मतीकरण कार्य के दौरान ही एक बिजली का खंभा गिर गया। वह पास में लगे दूसरे खंभे पर जा टिका। खंभा गिरने से मौके पर खलबली मच गई।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने