Top News

प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ 18 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा निर्मित आवासों के 20 लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु चाबी वितरित की

हाथरस। मंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने विकास भवन सभागार में 18 लाभार्थियों को  स्वीकृति पत्र तथा गत वर्षों के निर्मित आवासों के 20 लाभार्थियों को गृह प्रवेश हेतु चाबी वितरित की। इसके साथ ही जनपद के सभी विकास खण्डों मेंजनप्रतिनिधियों द्वारा वर्ष 2024-25 में 35 स्वीकृत आवासों को स्वीकृति पत्र एवं 230 लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाबी वितरित की गई।


मंत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक यशस्वी प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हृदय से बधाई दी। परियोजना निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में जनपद को 53 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष 53 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में रू 40,000/- की धनराशि  प्रधानमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से ट्रान्सफर की गयी।

इस मौके पर सांसद अनूप वाल्मीकि,  जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विधायिका सदर अंजुला सिंह माहौर, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, जिलाधिकारी राहुल पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सदर, जनप्रतिनिधिगण आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने