Top News

बारिश से गिरी जनपद में कई दीवारे, पाच घायल, मलबे से निकालकर घायलों को उपचार के लिया पहुंचाया जिला अस्पताल

हाथरस। सुबह से हो रही तेज बारिश ने शहर को गंभीर हालत में डाल दिया। बारिश के कारण कई जगहों पर दीवार गिर गई। जिससे कुछ लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के जिला अस्पताल लेकर आया गया। शहर के करबला रोड पर एक दीवार एक झुग्गी के ऊपर गिर गई। जिसके नीचे चंदन, उसकी पत्नी हुकुमबाई और उनके तीन बच्चे दब गए। साथ ही बिजली के तार टूटकर गिर गए।


जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगो ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में चंदन की हालत को गंभीर बताई जा रही है। बिजली आपूर्ति से सुरक्षा को ध्यान में रखते तत्काल बाधित करवा दिया। ताकि पानी में करंट  फैलने का खतरा न बने।

दीवार गिरने की इन जगह हुई घटनाएं

हाथरस। जनपद के सिकंदराव के गांव जाऊ में एक मकान की दीवार गिर गई। शहर के मोहल्ला खोड़ा हजारी में भी एक मकान की दीवार गिर गई। हाथरस गेट के गांव लहरा में एक मकान भरभरा कर गिर गया। शहर के अन्य हिस्सों से भी दिवारे गिरने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना की जानकारी के कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगो से पूरी जानकारी प्राप्त की। पुलिस और राहत दल ने घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिया जिला अस्पताल भिजवाया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने