हाथरस। शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान "आपरेशन क्लीन" के अंतर्गत न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार आबकारी अधिनियम से संबंधित मालों के निस्तारण हेतु थाना हाथरस जक्शन पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत 58 अभियोगों से सम्बन्धित दाखिल माल अवैध शराब का न्यायालय से पैरवी कर अनुमति प्राप्त कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के पेशकार अजय यादव की उपस्थित में थानाध्यक्ष उ०नि० योगेश कुमार द्वारा थाना हाथरस जक्शन पर नियुक्त हैड मोहर्रिर द्वारा मालखाने से निकलवाकर करीब 450 लीटर अवैध देशी शराब अनुमानित कीमत 1,35,000/- रुपये को उचित स्थान पर गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट कर गड्डे को दबाकर नष्ट कराया गया है ।
न्यायालय के आदेश पर हाथरस जंक्शन पुलिस ने 450 लीटर अवैध देशी शराब नष्ट कराई
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।