Top News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन, प्रभारी मंत्री ने शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं जनपद की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान विधायक अंजुला माहौर , जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय का युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री द्वारा पटका वह प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने कहा कि देश के युवा इस उम्र में रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। क्यूंकि इससे जरूरतमंद को अमूल्य मदद मिलती है इसीलिए रक्तदान को महादान कहा गया है।


भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तीन दिवसीय रक्तदान युवा मोर्चा द्वारा 17-19 तक चलेगा। जिसमें प्रथम दिन भाजपा कार्यालय पर शिविर लगा है  18-19 को पार्टी कार्यकर्ता सेवा भाव से रक्त दान करना चाहते हैं वो जिला बगला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय पूनम पांडे सोमेश् यादव भोलू पंडित ऋतु गौतम नवनीत गौतम मानवेंद्र रोहन पाठक राज सिसोदिया अरुण उपाध्याय लोकेश जादौन राघव प्रशांत सिंह अंकुर सिसोदिया राज वार्ष्णेय अमन गुप्ता, भानु प्रताप आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने