हाथरस। निर्बाध बारिश के चलते बृहस्पतिवार को पूरे दिन बाजार नहीं खुल पाए। वही माल का आयात नही हो पाने से दूसरे दिन सुबह बाजारों में होने वाली दूध, ब्रेड व अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। कारखानों में लेबर के नहीं पहुंचने से उत्पादन नहीं हो पाया।
सुबह पांच बजे से शुरू होने वाली दूध, ब्रेड और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुबह 10 बजे के बाद हो पाई। बाजारों में जगह-जगह बिकने वाली बेड़ईं, कचौड़ी के साथ परचून की दुकानें भी नहीं खुल सकीं। शहर के मुख्य बाजारों में कुछ दुकानें खुली, लेकिन सड़कों पर ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रही। शुभम कुमार, ब्रेड-बिस्किट विक्रेता का कहना है कि सामान्य रूप से सुबह पांच बजे ब्रेड की गाड़ी आ जाती थी, लेकिन आज दुकान खोलने के दो घंटे बाद माल आ पाया है। लोगों को ब्रेड के लिए काफी इंतजार करना पड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।