Top News

श्री बांके बिहारी युवा मंडल द्वारा किया गया छोटे छोटे बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

       वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

सिकंदराराव। नगर के बगिया वारहसेनी मंदिर में श्री बांके बिहारी युवा मंडल द्वारा छोटे छोटे बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन राधा अष्टमी पर होना था जोकि भारी बारिश के चलते मंदिर परिसर में जलभराव हो जाने के कारण स्थगित कर दिया गया था। रविवार को भव्यता के साथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें नगर के महिला पुरुषों का विशाल जनसैलाब उमड़ा। मंच पर बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चो की एक के बाद एक प्रस्तुति देखकर यह फैसला करना कठिन था कि सबसे बेहतर किसने किया? सभी ने जबरदस्त तैयारी की थी और उनके नृत्य को देखकर लोगों को पता ही नहीं चला कि कब तीन घंटे बीत गए। कार्यक्रम के भव्य आयोजन और सभी बच्चों की शानदार प्रस्तुति की चारों ओर चर्चा हो रही थी। नृत्य प्रतियोगिता में नगर के 36 बच्चों ने भाग लिया जिनको आयोजक मंडल द्वारा मैडम, स्मृति चिन्ह, गिफ्ट पैक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने