Top News

सड़क हादसे में पत्रकार की पत्नी की हुई दर्दनाक मौत, सांत्वना देने वालों का लगा तांता

  • ब्रेकर पर बाइक से उछटकर गिर जाने से हुआ दर्दनाक हादसा

हाथरस/सिकन्दराराव। स्थानीय मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी पत्रकार अजीत शर्मा की 55 वर्षीय पत्नी का मंगलवार को सड़क हादसे में करुणान्त हो गया। बता दें कि पत्रकार अजीत शर्मा मंगलवार को अपनी 55 वर्षीय पत्नी सुधा शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर एटा अपनी रिस्तेदारी में जा रहे थे। सुधा की रिश्तेदारी में कोई बेटी न्यायिक पद पर तैनात हुई है वह उनको शुभकामना देने खुशी खुशी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव सुन्ना के निकट पहुंची ही थी कि एक ब्रेकर पर उछल गयी जिससे उनकी पत्नी बाइक से उछट कर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ीं। जिससे उनके गम्भीर चोटें आईं। घटना देख ग्रामीण लोग एकत्रित हो गये और घायल को एटा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जब मृतका का शव सिकंदराराव पहुंचा तो उनके घर लोगों का जमावड़ा लगने लगा। रात्रि को मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से पत्रकार परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने