Top News

टूटे विद्युत पोल दे रहे हादसे को न्यौता, बिजली विभाग कर रहा नजरंदाज

सिकंदराराव। नगर के कासगंज रोड पर ममता फार्म हाउस एवं धर्मकांटे के बाहर रोड पर पिछले 10 दिनों से विद्युत के दो पोल टूटे पड़े हुए हैं जिससे विद्युत लाइन नीचे लटकी हुई है और विद्युत पोल की गिरने की कंडीशन बनी हुई है। यह पोल कभी भी किसी समय गिर सकते हैं जिससे कोई गंभीर हादसा भी हो सकता है।


युवा व्यवसाई आकाश दीक्षित द्वारा विद्युत हेल्पलाइन 1912 तथा सिकंदराराव बिजली घर पर जाकर बिजली विभाग में चार बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी है फिर भी स्थानीय   बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा घोर लापरवाही की जा रही है, और इस समस्या को नजरंदाज किया जा रहा है। ममता फार्म हाउस के बाहर रोड पर दोनो विद्युत पोल लगे हुए हैं, गेस्ट हाउस होने की वजह से यहां गाड़ियां खड़ी रहती हैं एवं बच्चे भी खेलते रहते हैं कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। अब सवाल खड़ा होता है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है और उसके बाद कोई कार्यवाही करेगा?

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने