सासनी। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव ऊतरा में नाली के विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में भिड़ंत हो गई और दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज और फिर मारपीट हो गई। जिससे वहां हंगामा हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊतरा में जब सरकारी नाली का निर्माण चल रहा था तो एक पक्ष ने मिस्त्री से कह दिया कि वह उसकी तरफ भी निर्माण कर दे। इसी बात को लेकर वहां दो पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि एक पक्ष का युवक दूसरे पक्ष पर इसी दौरान ईंट लेकर हमलावर हो गया। युवक को जब कुछ लोगों ने रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई और जमकर लात घूसें चले। कुछ लोगों ने बीच बचाव का भी प्रयास किया। उक्त मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उक्त मामले को लेकर एक पक्ष की आरामश्री पत्नी रक्षपाल सिंह निवासी ऊतरा ने कोतवाली में तहरीर दी है और कार्यवाही की मांग की है। उसने यह भी कहा है कि यदि पुलिस ने कार्यवाही नहीं की तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करेगी।
नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।