हाथरस/सिकंदराराव। सिकंदराराव प्रेस क्लब की एक बैठक सोमवार को कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में सम्पन्न हुई। जिसमे 10 जनवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे से कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में आयोजित होने वाले तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन के विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक संदीप पुंढीर ने बताया कि सिकंदराराऊ में पहली बार सिकंदराराव प्रेस क्लब के तत्वाधान में तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। काव्य गोष्ठी में स्थानीय एवं बाहर के कवियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर की जा रही है। सह संयोजक पंकज यादव ने कहा कि समय समय पर ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है एवं कार्य क्षेत्र में आनी वाली समस्याओं का निदान भी होता है। आयोजको द्वारा कार्यक्रम की तैयारियो को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक संदीप पुंढीर ने तहसील के समस्त पत्रकार बंधुओ से कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है। बैठक में राकेश वार्ष्णेय, राजेश महाजन, रामबाबू यादव, पंकज यादव, विनय चतुर्वेदी, अनूप शर्मा, सुशील पुंढीर, गौरव पचौरी, इश्त्याक भारती , फैजान भारती, धीरज उपाध्याय, रवेंद्र यादव, पवन पुंढीर आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।