Top News

चंदपा से बघना जाने वाले मार्ग पर गहरे गड्ढे और जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार के लगाए बैनर


चंदपा। चंदपा से बघना जाने वाले मार्ग की बदहाली देखे नहीं दिख रही है। जन प्रतिनिधियों को पिछले 10 वर्षों से सड़क में गहरे गड्ढे और जलभराव नजर नहीं आ रहा है। वहीं क्षेत्रबासी तथा स्कूल के बच्चों का निकलना दुर्भर हो गया है। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश नजर आ रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने आने वाले लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने का मन बना लिया है और चुनाव बहिष्कार के बैनर लगा दिए गए हैं। वही गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि वोटों के समय राजनेता आते तो हैं और जब चुनाव जीत जाते हैं तो उसके बाद कोई इस ओर पलट कर नहीं देखता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने