Top News

सिकंदराराव प्रदर्शनी में नहीं किए गए सुरक्षा के कोई इंतजाम, हो जाए अगर हादसा तो आखिर जिम्मेदार होगा कौन?

         वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें

हाथरस/सिकंदराराव। नगर में हिंदू मुस्लिम एकता प्रदर्शनी के नाम पर कुछ व्यक्तिगत लोगों के द्वारा प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन व्यक्तिगत जमीन पर किया जाता है, जहां दूर दराज के सैकड़ो दुकानदार यहां आकर अपनी दुकान लगाते हैं। जिनसे मेला आयोजको द्वारा लाखों रुपए मेले में दुकान लगाने के किराए के नाम पर वसूल किए जाते हैं। इस बार भी आयोजनों के द्वारा यहां पर हिन्दू मुस्लिम एकता प्रदर्शनी के नाम से मेले का आयोजन कराया जा रहा है। जहां पर ना तो सुरक्षा के इंतजाम है ना ही किसी प्रकार की कोई मूलभूत सुविधाएं हैं। मेले में दुकान लगाने वाली भी काफी महिलाएं हैं और मेला देखने के लिए भी काफी महिलाएं आती हैं। जिनके लिए मेला आयोजको के द्वारा शौचालय की भी यहा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके चलते महिलाओं को खुले में शौच आदि के लिए विवश होना पड़ता है। हजारों लोगों की प्रतिदिन यहां मेला देखने वालों की भीड़ आती है, अगर कोई हादसा हो जाए या आकस्मिक स्थिति पैदा हो जाए तो आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा। क्योंकि मेला आयोजको के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है और मेले में ऐसी आपातकालीन स्थिती से निपटने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।  आयोजकों के द्वारा ₹500 प्रतिदिन से लेकर हजारों रुपए एक मुस्त यहां रोजी-रोटी के लिए आने वाले दुकानदारों से वसूल किए गए हैं। मेले में दुकानों से जो वसूली की जा रही है उसमें से कितना सरकारी खाते में राजस्व के रूप में गया यह किसी के द्वारा नहीं बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के द्वारा जब यहां आकर अग्नि सुरक्षा उपायों को चेक किया गया तो काफी अनियमिताएं पाई गई जिसको लेकर अग्निशमन अधिकारी के द्वारा मेला आयोजकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। वाबजूद इसके मेला आयोजकों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। अब देखना यह होगा की जिम्मेदार लोग मेला देखने आने वालों की सुरक्षा में क्या कदम उठाते हैं?

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने