डीपी भारती बने भाजपा के हाथरस जिला प्रभारी

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी  लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन में बदलाव करते हुए पार्टी संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए जिला प्रभारियों  में फेर बदल किया गया है और इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री डीपी भारती को हाथरस का नया जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है।


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में संगठन का विस्तार करते हुए नए जिला प्रभारियों की घोषणा की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने लखनऊ से दी गई जानकारी के अनुसार हाथरस के जिला प्रभारी के रूप में डी.पी भारती को बनाया गया है। डी.पी भारती वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में प्रदेश भाजपा के दो बार से मंत्री हैं एवं हाथरस जिला प्रभारी के दायित्व मिलने से पूर्व  वह पीलीभीत के जिला प्रभारी भी रह चुके हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1