Top News

वसूली अभियान चलाया

हाथरस। तहसीलदार  ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) डा. बसंत अग्रवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में तथा उप जिलाधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में ग्राम समाज हर्जाना मद की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाकर क्षेत्रीय नायब तहसीलदारों के नेतृत्व में क्षेत्रीय संग्रह अमीनों, संग्रह अनुसेवकों की टीमें गठित कर माह अक्टूबर 2023 में 2 वसूली प्रमाणपत्रों के सापेक्ष रू. 18,080 की वसूली कराई गई।


इसी प्रकार माह नवम्बर 2023 में ग्राम समाज हर्जाना मद की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाकर क्षेत्रीय नायब तहसीलदारों के कुशल नेतृत्व में क्षेत्रीय संग्रह अमीनों,,संग्रह अनुसेवकों की टीमें गठित कर वसूली कराई जायेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने