हाथरस। बूथ चेतना अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता अजय रावत प्रवासी रुहेरी मंडल एवं बूथ अध्यक्ष ने बूथ संख्या 188, 189, 190, 191 प्राथमिक विद्यालय गढी तमन्ना पर छोटेलाल राजोरिया सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष के साथ विधानसभा के पोलिंग बूथों पर पहुंच कर वोट बढ़वाने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर बीएलओ को फॉर्म नंबर 6 देकर नये वोट बनवाने हेतु काफी संख्या में फार्म जमा किए एवं वोटर लिस्ट का अवलोकन किया। इस अवसर पर बूथ संख्या 188 बीएलओ बूथ संख्या 189, बूथ संख्या 190, बूथ संख्या 191 आदि में काफी संख्या में वोटर लिस्ट में से देखकर नाम ट्रांसफर करने के लिए कहा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय रावत प्रदेश मंत्री भाजपा समर्थक मंच ने सभी से अपील की कि अपने मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ से मिलकर वोटर लिस्ट देखकर अपने वोट बड़वा लें और जो 18 साल से ऊपर हो गये है, वह अपना आधार कार्ड एवं दो फोटो देकर अपना वोट बढ़ वाले। इस अवसर पर पुनीत शर्मा, धर्मेंद्र सभासद एवं बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।बूथ चेतना अभियान के अंतर्गत गढ़ी तमन्ना में बढवाये गये वोट
जयहिंद मीडिया नेटवर्क
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।