सासनी। भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज से जुडी तमाम समस्याओं को लेकर कॉल कांफ्रेंस मीटिंग का आयोजन किया। मंगलवार को की गई कॉल कॉफ्रेंस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद न्याय चक्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शमीम खान रहे वहीं कॉल कॉफ्रेंस मीटिंग की अध्यक्षता विनोद पांडे मुंबई महाराष्ट्र ने की। मीटिंग में भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के प्रचार प्रसार करने जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि ने कहा कि न्या य चक्र फाउंडेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जो किसी भी मजलूम का साथ देने के लिए कभी पीछे नहीं हटेगी। समस्त पदाधिकारियों ने भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के प्रचार प्रसार को करने के उपाय और संगठन को मजबूत बनाकर देश में अमन शांति तथा देश और समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का भी संकल्प लिया । इस कॉल कॉन्रेंरष्स में जनपद हाथरस जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजली भारती ने भी अपने विचार साझा किये अपनी अपनी प्रक्रियाओं के दौर में प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास्तव जनपद लखीमपुर खीरी, अनिल यादव जनपद कानपुर, अनुज कुमार वरिष्ठ मंडल मीडिया प्रभारी लखीमपुर, नरेंद्र आर्य लखीमपुर मितौली तहसील आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। कॉल कोरांव स मीटिंग में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। मीटिंग में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष ध्वनि के साथ नारा लगाया कि जब-जब धरती पर अत्याचार हुआ तब तक किसी न किसी रूप में भारतीय फाउंडेशन का अवतार हुआ। अर्थात जब भी किसी पर अत्याचार हो तो न्याय चक्र फाउंडेशन पीडित के साथ है।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।