यतेंद्र सेंगर, संवाददाता
सासनी। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारो द्वारा किसानों व जनता के हित में योजनाए चलाई जा रही है। उनका गांव-गांव तक जाकर प्रचार प्रसार करें। सभी लोगो को इस योजनाओ का लाभ मिलंे। भाजपा संगठन को ओर मजबूत किया जाएगा। आगामी 2024 को होने वाले लोक सभा के चुनावो में बढ-चढकर प्रतिभाग करने के लिए ग्रामीणो को जोडें।
उक्त उद्गार रविवार को गांव सिर्घर में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर के सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए। पूर्व विद्यायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी एक होनहार युवा के हाथों में आने से कार्यकताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। जन समस्याओं को तेजी के साथ समाधान कराएगे। केन्द्र एंव प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुचाने को प्रचार प्रसार करें। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि संगठन को और मजबूत किया जाएगा। बूथ से लेकर जिला कमेटी तक के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता का सम्मान हर कीमत पर किया जाएगा। ग्रामीणो ने गांव की जन समस्याओ से मुख्यअतिथयो को अवगत कराया। कार्यक्रम आयोजक भूवनेन्द सिंह, सतेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह के अलावा कार्यकताओ ने मुख्य अतिथियो का 51 किलो की फूलो का माला एंव चॉदी का मुकुट पहनाकर जोशीला स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सासंद प्रतिनिधि हरीशंकर वार्ष्णेय ने किया। मंचासीन अविनाश तिवारी, सतेन्द्र सिंह, ध्रुव शर्मा, प्रेम सिंह कुशवाहा, अर्चित गौतम, प्रहलाद सिंह, अशोका, मधुसिंह तौमर, उपेन्द्र सिंह, बंटी शर्मा, कैलाश चन्द्र, रविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र शर्मा, सुशील प्रभाकर, ने भी भाजपा की चल रही योजनाओ बारे में जानकारी दी। इस मौके उपेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र सिंह चौधरी, रहीश पाल सिंह, अजय भारद्वाज, शुभम तौमर, जुगभान तौमर, अर्पित तौमर, राजवीर सिंह, ओमपाल सिंह, रनवीर सिंह, योगेश्वर महाराज के अलावा सेकडौ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।