हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड पर आनन्दपुरी कालोनी में स्थित षान्ति भवन केन्द्र पर कोर्डीनेटर बी.के. षान्ता बहिन के सानिध्य में व्यसनों का पुतला दहन किया गया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा ब्रह्माकुमारीज़ के मेडीकल विंग राजयोगा एजूकेषन एण्ड रिसर्च फाउण्डेषन के सहयोग से नषा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अन्तर्गत विभिन्न स्कूल, काॅलेजों के अलावा गाँवों में नषे के खिलाफ अलख जगाई जा रही है। इसी आयोजन के तहत लोगों द्वारा व्यसन दानपात्र में स्वेच्छा से त्यागे गये नषे के विभिन्न उत्पादों गुटखा, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि को एकत्रित करके पुतले के साथ लोगों की व्यसन मुक्ति की कामना के साथ दहन कर दिया गया। बी0के0 षान्ता बहिन ने बच्चों को इस बुराई से बचे रहने की प्रेरणा प्रदान की। इस अवसर पर बी.के. बी0के0 मोहिनी, प्रषान्त, राजू, सुमन, बी0के0 दुर्गेष बहिन, ओमवती, सुशमा आदि उपस्थित थे।

.jpg)

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।