सिकंदराराव। दि बार एसोसिएशन सिकन्दराराव की आवश्यक बैठक बार कक्ष में जय प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई एवं संचालन हुकम सिंह बघेल द्वारा किया गया। सर्व प्रथम एजण्डा के विषय एक के अनुसार गत कार्यवाही की सम्पुष्टि अध्यक्ष द्वारा की गई। तत्पश्चात गत वर्ष का आय व्यय को सदन में पढकर सुनाया गया जिसे सदन ने बहुमत से स्वीकार करते हुए पास किया। आय व्यय के पश्चात अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2023-2024 के चुनाव की घोषणा करते हुए चुनाव की कार्यवाही के लिए मुरारी लाल शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं राज कुमार सिंह एवं इफराक अली बेग को सह चुनाव अधिकारी घोषित किया गया। साथ चुनाव अधिकारीयों को दिनांक 15-12-2023 तक चुनाव सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में युवराज चौहान सिंह चौहान, गौरीशंकर गुप्ता, नरेन्द्र कुमार शर्मा, नरेश प्रताप सिंह , दिनेश कुमार चौहान, मुरारी लाल शर्मा, कृष्ण मुरारी कुलश्रेष्ठ, अशोक कुमार शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश गौतम , सलीम कुरैशी, राजेश राजपूत,महेश अंजाना, अनिल कुमार बघेल, देवेन्द्र सिंह बघेल, बृजेश कुमार पाठक, शिव कुमार सक्सेना, बृजेश कुमार यादव, सत्य प्रकाश गोला, रनवीर सिंह, नरेश प्रताप जाटव , भगवान सिंह, अनूप उपाध्याय, प्रियांशु दरगढ, अरविन्द कुमार शर्मा, अविनेश कुमार शर्मा समाज प्रिय रत्न, प्रवल प्रताप सिंह बघेल श्रीकृष्ण भरत सिंह कुशवाहा देवकान्त कौशिक, राधेश्याम बघेल, जितेन्द्र जाटव आदि उपस्थित रहे।

.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।